भदोही पुलिस ने किया दो वारंटी अभियुक्त को गिरफतार

13 व्यक्तियों को शांतिभंग की अंदेशा में किया गया चालान
BHADOHI NEWS: जनपद की पुलिस ने दो वारंटी को गिरफतार किया है। जबकि 13 व्यक्तियों को शांतिभंग के अंदेशा में अंतर्गत धारा 170, 126 व 135 बीएनएसएस समेत कुल 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।     इस दौरान थाना ऊंज क्षेत्र अंतर्गत उपनिरीक्षक रमेश सिंह द्वारा आईपीसी की धारा 506 से संबंधित वारंटी डब्लू पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी सुधवै थाना ऊंज को गिरफ्तार किया गया। थाना ज्ञानपुर क्षेत्र अंतर्गत उपनिरीक्षक मो.ऐश खां द्वारा आईपीसी की धारा 392 व 411 से संबंधित वारंटी अमन सिंह पुत्र जितेंद्र बहादुर सिंह निवासी पूरेगोसाईदासपुर थाना ज्ञानपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना सुरियावां क्षेत्र अंतर्गत उपनिरीक्षक सुरेश कुमार द्वारा कस्बा सुरियावां से 3 अभियुक्तों को व उपनिरीक्षक धीरज यादव द्वारा जियनपुर से एक अभियुक्त को धारा 170, 126 व 135 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया। थाना भदोही क्षेत्र अंतर्गत उपनिरीक्षक कैलाश सिंह यादव द्वारा मर्यादपट्टी से 3 अभियुक्तों व उपनिरीक्षक मनीष द्विवेदी द्वारा मकदूमपुर से 2 अभियुक्तों को धारा 170, 126 व 135 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया। थाना गोपीगंज क्षेत्र अंतर्गत उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सक्सेना द्वारा चेरापुर से एक अभियुक्त व उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार मिश्र द्वारा कांजीहाउस से एक अभियुक्त को धारा 170, 126 व 135 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया। थाना कोईरौना क्षेत्र अंतर्गत उपनिरीक्षक रणजीत सिंह द्वारा कटरा से एक अभियुक्त व उपनिरीक्षक कमल टावरी द्वारा बनकट से एक अभियुक्त को धारा 170, 126 व 135 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया। सभी का चालान संबंधित न्यायालय में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *