Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

दानुपुर में आयोजित साइकिल रेस प्रतियोगिता में मोहम्मद इमरान ने हासिल किया तीसरा स्थान
BHADOHI NEWS: साइकिल रेस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले नगर के मोहम्मद इमरान गुरुवार को सम्मानित किए गए। भदोही साइकिलिंग क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अताउल अंसारी ने अपनी पूरी टीम के साथ मोहम्मद इमरान को फूल माला पहनाकर व उपहार भेंटकर सम्मानित किया। दरअसल पिछले दिनों दानुपुर में साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें कई जनपदों के साइकिल रेसरों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने में चंदौली जनपद के साइकिल रेसर कामयाब रहे। जबकि तीसरा स्थान गोपीगंज नगर के मो.इरफान ने प्राप्त किया। भदोही साइकिलिंग क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अताउल अंसारी मो.इमरान को सम्मानित किया। अंसारी ने कहा कि मो.इमरान का प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करना यह हमारे लिए बड़े गर्व की बात है। वैसे जनपद में इमरान जैसे अनेकों होनहार हैं। जो हर क्षेत्र में अपने जिले का नाम रोशन कर रहे हैं और आगे भी करेंगे। उन्होंने कहा कि हमलोगों को चाहिए कि ऐसे होनहारों का हम हौसला बढ़ाएं और उनको आगे बढ़ने के लिए जो सहयोग हो सके वह करें। इस मौके पर प्रवीण श्रीवास्तव, प्रेमधर त्रिपाठी, बेचन सिंह, हरिकृष्णा तिवारी, सरफराज अहमद, राजीव जायसवाल, अबरार हाशमी व अनवर अहमद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।