Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद जगदम्बिका पाल ने किया उद्घाटन, दीपावली पर मिलेंगे विशेष ऑफर
JALAUN NEWS: शहर के अंबेडकर चौराहे पर स्टार होटल के सामने बुधवार को फुटवियर और क्लोथिंग के प्रसिद्ध ब्रांड एलन कूपर के शोरूम का भव्य शुभारम्भ किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान में डुमरियागंज के सांसद एवं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर जगदम्बिका पाल रहे, जिन्होंने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं व्यापारी वर्ग के लोग मौजूद रहे। शोरूम के प्रोपराइटर सुनील निरंजन, विशाल श्रीवास्तव और धर्मजीत यादव ने बताया कि अब उरईवासियों को एलन कूपर के लेटेस्ट ब्रांड्स बड़े शहरों की तरह अपने ही नगर में उपलब्ध होंगे।ज्ञात हो कि एलन कूपर फुटवियर और क्लोथिंग के क्षेत्र में वर्षों से एक विश्वसनीय और मशहूर ब्रांड है। शोरूम संचालकों ने बताया कि दीपावली पर्व के अवसर पर ग्राहकों के लिए सभी उत्पादों पर विशेष ऑफर रखे गए हैं। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे शोरूम पर आकर आकर्षक ऑफरों का लाभ उठाएं। शुभारंभ समारोह में ब्रजभूषण शरण सिंह (अध्यक्ष जेडीसी बैंक), चौधरी जयकरन सिंह खरूसा, गौतम त्रिपाठी नाहिली, ठाकुरदास यादव तथा भगवान सिंह शन्टे नेता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।