Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

कब्जे से 19,300 रुपये और ताश की गड्डी बरामद, धारा जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
JALAUN NEWS: पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशन में थाना रेंढर पुलिस ने गुरुवार को अवैध जुआ और सट्टा रोकने के अभियान के तहत चार युवकों को गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान उनके कब्जे से मालफड़/जामातलाशी 19,300 रुपये और 52 ताश पत्तों की गड्डी बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं संतोष शर्मा, नरेश सोनी, सचिन कुमार और आनंद कुमार, जो अलग-अलग गांवों के निवासी हैं। पुलिस ने धारा जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक थाना रेंढर के नेतृत्व में कार्रवाई में उ0नि0 अमित शुक्ला, उ0नि0 दिनेश कुमार, का0 1999 ऋषि सिंह, का0 800 दीपेन्द्र सिंह, का0 1224 अस्वनी कुमार, का0 822 अनुज प्रजापति और हे0का0 82 राजेश कुमार शामिल रहे। पुलिस ने कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध जुआ-सट्टा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।