कार की टक्कर से बाइक सवार ससुर-दामाद की दर्दनाक मौत

पुलिस लोगो लगी कार को आटा थाना पुलिस ने लिया कब्जे में

JALAUN NEWS: बाइक से सवार होकर ससुर का इलाज कराने कालपी क्षेत्र के ग्राम जोल्हूपुर जा रहे दमाद की बाइक में कानपुर की ओर तेजगति से जा रही कार के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक कार के अगले हिस्से में फंस कर लगभग सौ मीटर घिसटी चली गयी जिसमें मौके पर बाइक सवार ससुर की मौके पर मौत हो गयी जबकि दमाद की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी। उधर घटना की सूचना मिलते ही आटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा कार को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है खास बात तो यह है कि दुघर्टना को अंजाम देने वाली कार में पुलिस का स्टीगर लगा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार संतराम काफी समय से बीमार चल रहा था जिसका उपचार करवाने के लिए संतराम का दमाद विशाल बाइक से सवार होकर जोल्हूपुर जा रहा था तभी रास्ते में आटा थाना क्षेत्र ग्राम चमारी के पास संकट मोचन मंदिर पर तेजगति से आ रही कार के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी जो गाड़ी के अगले हिस्से फंस कर काफी दूर तक घिसकटी चली गयी इस दौरान संतराम की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि संतराम का दमाद विशाल गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया जिसकी भी उपचार के दौरान मौत हो गयी।मौके पर पहुंची आटा थाना पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू करने के साथ ही मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने वाली कार में पुलिस का मोनोग्राम लगा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *