कालपी बाईपास हाईवे पर ई-रिक्शा पलटने से किशोर की मौत

JALAUN NEWS: कालपी कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत फोरलेन बाईपास हाईवे तिराहे पर ई-रिक्शा पलटने से उसके नीचे दबकर 11 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शनि पुत्र स्वर्गीय बबलू निवासी ग्राम उसरगांव ई-रिक्शा में बैठकर के अपने गांव जा रहा था तभी कालपी बाईपास फोर लेंन हाईवे अमलतास तिराहे के पास असंतुलित होकर ई-रिक्शा पलट गया।जिसके नीचे दबकर शनि की दर्दनाक मृत्यु हो गयी। घटना की सूचना पाकर चौकी इंचार्ज टरननगंज कालपी सुरेश चंद्र ने मौके का जायजा लिया तथा शव का पंचनामा भर करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *