Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने हेतु ज़ूम एप पर सम्पन्न हुई बैठक
JHANSI NEWS: जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने एग्री स्टैक (डिजिटल पब्लिक इन्फास्ट्रेक्चर फॉर एग्रीकल्चर) के अन्तगर्त फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने के संबंध में ज़ूम ऐप के माध्यम से समीक्षा करते हुए जनपद में अब तक किये गए कार्य पर नाराजगी व्यक्त की और जल्द से जल्द टारगेट फिक्स करते हुए समस्त पीएम किसान योजना अंतर्गत लाभान्वित कृषकों कि फार्मर रजिस्ट्री कराया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ज़ूम ऐप के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाए जाने के निर्देश देते हुए कहा की व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए किसानों को जागरूक किया जाए कि किसान स्वयं जन सुविधा केंद्र अथवा आयोजित कैंप में आकर फार्मर रजिस्ट्री कराएं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों सहित फार्मर रजिस्ट्री बनाए जाने के कार्य में लगे अन्य विभागीय कर्मचारियों को निर्देश दिए कि किसानों को फार्मर रजिस्ट्री न कराने पर सरकार द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं से वंचित होना पड़ेगा। उन्होंने खाद प्राप्त करने वाले किसानों को टारगेट करते हुए सभी की फार्मर रजिस्ट्री जल्द से जल्द कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने ज़ूम ऐप के माध्यम से आयोजित बैठक में डीडी कृषि को फटकारते हुए निर्देशित किया कि संबंधित पंचायत सहायक, लेखपालों के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने में प्रगति लाएं। उन्होंने जनपद की 45% प्रतिशत प्रगति पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रतिदिन प्रातः 10:30 बजे कार्यालय आकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। ज़ूम ऐप के माध्यम से आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री के क्रियान्वयन में गंभीरता से कार्य किए जाने के निर्देश देते हुए एसडीएम सदर को 48223 के सापेक्ष अब तक 15910 फार्मर रजिस्ट्री करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सचिव और पंचायत सहायक की ड्यूटी पंचायत भवन में लगाते हुए कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए ताकि फार्मर रजिस्ट्री को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि लोगों को जानकारी दें कि फार्मर रजिस्ट्री के बाद ही किसानों को खाद वितरित होगी और जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई है उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि से भी वंचित होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य में जो खराब काम करेंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा करते हुए उप जिलाधिकारी मऊरानीपुरर एवं उपजिलाधिकारी मोंठ को भी लेखपाल और ग्राम सचिव को टारगेट फिक्स करते हुए फार्मर रजिस्ट्री में प्रगति लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील टहरौली में फार्मर रजिस्ट्री की कार्य पर संतोष व्यक्त किया. जिलाधिकारी ने ज़ूम मीटिंग में उपस्थित समस्त उपजिलाधिकारियों को ताकीद करते हुए कहा कि किसी भी दशा में क्षेत्र में पराली न जलाने दिया जाए। उन्होंने एडीओ पंचायत सहित पंचायत सचिव/सफाईकर्मी को गांव में कचरा नहीं जलाने की जिम्मेदारी देते हुए कहा यदि सैटेलाइट के माध्यम से कचरा जलने की शिकायत प्राप्त होती है तो सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने पराली को गौशाला तक पहुंचाए जाने के लिए भी निर्देशित किया. जिलाधिकारी ने समस्त उपजलाधिकारियों को धारा-116 के अधिक से अधिक प्रकरणों को अभियान चलाकर निस्तारित किए जाने एवं हदबंदी के पुराने केसो का विशेष अभियान चलाकर निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए । उन्होंने सुझाव दिया कि जो पुराने केस हैं उन्हें सूचीबद्ध करते हुए उनका निस्तारण किया जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि पैमाइश के बाद पत्थर गड्डी तोड़ने वालों पर एफआईआर दर्ज की जाए। ज़ूम ऐप के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व वरुण कुमार पांडेय, उप जिलाधिकारीगण, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारीगण, डीडी कृषि एंव जिला कृषि अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।