Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

वैचारिक शिक्षक वेलफेयर एसो उप्र के प्रांतीय अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम
PRAYAGRAJ NEWS: वैचारिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ.ज्ञान प्रकाश सिंह के नेतृत्व में आस्था एवं विश्वास का पवित्र पर्व छठ पूजा के पूर्व संगम घाट प्रयागराज की सफाई का बृहद स्वच्छता कार्यक्रम, श्रमदान एवं झुग्गी झोपड़ियों और हनुमान मंदिर,आलोपी मंदिर के पास जाकर दिव्यांग,निरूशक्त एवं गरीब लोगों में फलदान वितरण आज किया गया।वैचारिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश शीघ्र अनाथ,बेसहारा,गरीब बच्चों के बीच 101 किलो लड्डू वितरण कराने जा रहा है। वैचारिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ.ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि संगठन में चंदे का धंधा नहीं होता है,सिर्फ सभी पदाधिकारी अपने वेतन से अंश दान करके बड़े – बड़े कार्यक्रम करते रहते है। उन्होंने बताया कि निरूशुल्क सेवा,दान एवं विश्वास का दूसरा नाम वैचारिक शिक्षक संघ है। संगम स्वच्छता अभियान एवं फलदान वितरण कार्यक्रम दारागंज एवं बख्शी बांध,परेड ग्राउंड के जुग्गी झोपडी में,कुष्ठ रोगी आश्रम एवं हनुमान मंदिर,आलोपी मंदिर के सामने फल वितरण किया गया। इस दौरान वैचारिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की संरक्षक श्रीमती सुनीता सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ.ज्ञान प्रकाश सिंह, प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष लालमणि पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह,अजीत कुमार सिंह, ममता गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, संत लाल दिनकर, नवनीत यादव, दिनेश राव, रमाकांत सिंह, सियाराम गुप्ता, चंद्र प्रकाश पटेल, दयाशंकर गुप्ता, अमरजीत पटेल, देवराज सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, सुखराज, वेद प्रकाश पटेल, मनीष कुमार सिंह, आनंद कुमार कन्नौजिया, प्रभा शंकर सिंह, अमित कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश सरोज, सतीश कुमार सरोज, राम बहादुर सिंह इत्यादि दानप्रिय साथी स्वच्छता अभियान एवं फलदान वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए।