इस वर्ष धान की उपज औसत से बेहतर , एडीएम ने धान की क्रॉप कटिंग कर उपज का किया मूल्यांकन

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) अपर जिलाधिकारी (एडीएम) ज्योति राय ने बलरामपुर जनपद के सदर ब्लॉक के ग्राम बिशुनीपुर में किसानों के साथ धान की क्रॉप कटिंग प्रयोग प्रक्रिया में हिस्सा लिया। उन्होंने स्वयं खेत में उतरकर कृषि की जमीनी सच्चाई परखी। यह प्रयोग गुरुवार को ग्राम बिशुनीपुर निवासी कृषक वीरेंद्र मिश्रा के गाटा संख्या 1901 में किया गया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक सदर हरिश्याम चतुर्वेदी, क्षेत्रीय लेखपाल पुनीत मिश्रा, कृषक वीरेंद्र मिश्रा और कई ग्रामवासी मौजूद रहे। एडीएम ज्योति राय ने खुद हंसिया थामकर फसल काटी और धान की उपज का प्रत्यक्ष मूल्यांकन किया। प्रयोग के दौरान धान की उपज 15 किलोग्राम प्रति डिसमिल दर्ज की गई जो लगभग 3 कुंतल प्रति बीघा या 37.5 कुंतल प्रति हेक्टेयर है। यह परिणाम क्षेत्र की औसत उपज से बेहतर माना जा रहा है। ग्रामवासियों ने बताया कि यह पहली बार था जब किसी वरिष्ठ अधिकारी ने इतनी बारीकी से कृषि कार्य का जायजा लिया। एडीएम ने किसानों से उत्पादन, सिंचाई और समर्थन मूल्य से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *