Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव में कल दोपहर करीब 12 बजे मुख्य सड़क के किनारे स्थित नहर में एक युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान गनेशपुर निवासी 22 वर्षीय प्रिंस मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।मृतक की मां गायत्री देवी द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि वह मायके गई हुई थी। इसी दौरान उनका बेटा तीन दिन पहले घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। उन्होंने यह भी बताया कि उनका बेटा नशे का आदी था।थाना प्रभारी निरीक्षक ओ.पी. चौहान ने जानकारी दी कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।