Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SIDHARTHNAGAR NEWS: भारत-नेपाल सीमा के बढ़नी कृष्णा नगर बॉर्डर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें एसएसबी के जवान एक युवक को रोकते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद एसएसबी की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे थे, लेकिन अब मामले का पूरा सच सामने आया है।एसएसबी की 50वीं वाहिनी के असिस्टेंट कमांडेंट संजय केपी ने बताया कि घटना 22 अक्टूबर की शाम लगभग 8:30 बजे की है। चेकिंग के दौरान कुछ लोग 10 जोड़ी कपड़ों का बंडल लेकर नेपाल के रास्ते पिलर संख्या 567/2 के पास भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे थे। ड्यूटी पर तैनात जवान राजकुमार ने उन्हें रोका तो उन्होंने अभद्रता और विरोध किया। जवानों ने नियमित प्रक्रिया के तहत उन्हें रोका और समझाया। घटना के बाद शैदा हुसैन पुत्र शब्बीर हुसैन, निवासी ग्राम तरैला, पोस्ट रसूलपुर, थाना रूधौली, जिला बस्ती, तथा अब्दुल कवि पुत्र अब्दुल कादिर ने बढ़नी चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध सिंह की उपस्थिति में लिखित माफीनामा दिया। माफीनामे में दोनों ने स्वीकार किया कि हमसे गलती हुई, आगे से ऐसी गलती नहीं होगी। एसएसबी ने हमारे साथ किसी भी प्रकार की मारपीट या दुर्व्यवहार नहीं किया। जवानों ने केवल रोककर पूछताछ की। असिस्टेंट कमांडेंट संजय केपी ने बताया कि सीमा सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जवान हर आने-जाने वाले व्यक्ति की जांच पूरी जिम्मेदारी से करते हैं। बॉर्डर पर हमेशा मुस्तैदी बरती जाती है और जवानों को इसके लिए नियमित प्रशिक्षण दिया जाता है। वायरल वीडियो की भी जांच कराई जा रही है ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।