Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

AURAIYA NEWS: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिलावा में मंगलवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान शकुंतला देवी पत्नी प्रबल प्रताप सिंह निवासी बिलावा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शकुंतला देवी बीते कुछ दिनों से अपनी बड़ी बेटी रत्ना के पास कानपुर में रह रही थीं। मंगलवार को वह कानपुर से अपने गांव बिलावा लौट रही थीं। जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग (हाईवे) पर बिलावा पुलिया के पास उतरीं, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शकुंतला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए चिचोली भेज दिया। मृतिका के परिजनों को जैसे ही दुर्घटना की सूचना मिली, घर में कोहराम मच गया एवं करुण- क्रंदन गूंजने लगा। परिजन बदहवास हालत में बिलावा पुलिया पहुंचे। बताया जाता है कि शकुंतला देवी के दो बेटे हैं जिनमें राहुल उर्फ बउआ एवं गौरव। बड़ा बेटा राहुल अपने परिवार के साथ गांव में ही रहता है। जबकि छोटा बेटा गौरव दिल्ली में अपनी बहन के पास रहकर कार्य करता है। कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि “प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि महिला को किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, तथा वाहन चालक की तलाश की जा रही है।