खेत में पानी लगाने गए किसान की तालाब की घांस में फंसने से मौत

AURAIYA NEWS: अयाना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जसवंतपुर निवासी शिवपाल कठेरिया पुत्र स्व0 एवरन कठेरिया ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि भाई इंद्रपाल कठेरिया उम्र करीब 48 वर्ष की रोड़ के किनारे बने तालाब में लगी घांस में फंसने से मृत्यु हो गई है ।
    सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस द्वारा मृतक इन्द्रपाल कठेरिया के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह चिचौली भेज दिया गया है। घटना से परिजनों का रो रो कर हाल बुरा है, मृतक ग्राम में रोड़ के किनारे बने तालाब में इन्जन का पाइप डालकर अपने खेत की सिंचाई के लिए पानी लगाने गये हुए थे, पानी लगाते समय तालाब में लगी घांस में फंस गए जिससे  इन्द्रपाल कठेरिया की मृत्यु हो गई है, पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *