Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ETAWA NEWS: मिशन शक्ति फेज-5:तहत थाना बसरेहर पुलिस द्वारा महिलाओं व बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया गया दिनांक 23.10.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5.0 के अन्तर्गत थाना बसरेहर मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम बहादुरपुर में महिलाओं और बालिकाओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बरों तथा सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे अवगत कराते हुये जीवन में सतर्क रहने और सुरक्षित रहने की जानकारी दी गई।
मुख्य संदेश
सतर्क और सुरक्षित रहना ही असली सुरक्षा है।
अपनी और परिवार की भलाई के लिए सीखी हुई जानकारी का उपयोग करें।छात्र/छात्राएँ पढ़ाई को प्राथमिकता दें और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएँ।