Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

घायल फोटो 1 रतन 2 विपिन 3 राजेश
ETAWA NEWS: कस्बे के मोहल्ला सिसहाट में बुधवार देर शाम पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। सुखराम के तीन बेटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान चाकू से हमला होने पर बड़े बेटे राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पुत्र शिवम को भी हल्की चोटें आईं। छोटे भाई विपिन कुमार को भी संघर्ष के दौरान गंभीर चोटें आईं, जबकि तीसरे भाई रतन कुमार को आंतरिक चोटें लगीं। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से राजेश और विपिन को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई पीजीआई रेफर किया गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।