विश्व मानक दिवस पर उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

फोटो जागरूकता कार्यक्रम में बोलते एमके सिंह

ETAWA NEWS: भारतीय मानक ब्यूरो नोएडा शाखा कार्यालय द्वारा विश्व मानक दिवस पर थियोसोफिकल इंटर कालेज इटावा में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय मानक ब्यूरो के रिसोर्स पर्सन एमके सिंह ने कहा कि सोना चांदी खरीदते समय केवल हॉलमार्क युक्त आभूषण ही ले और उनके साथ मानक हॉलमार्क रसीद अवश्य प्राप्त करें। एमके सिंह ने कहा कि बाजार में 22 कैरेट के नाम पर 20 या 18 कैरेट का सोना बेचा जा रहा है वही 16,14 केरट (66 प्रतिशत, 58 प्रतिशत) शुद्धता के आभूषण भी बड़ी मात्रा में बिक रहे हैं। ऐसे में उपभोक्ता को धोखाधड़ी से बचने के लिए हॉलमार्क और बिल लेना आवश्यक है। भारतीय मानक ब्यूरो की रिसोर्स पर्सन सोनी यादव ने बताया कि जिस तरह हॉल मार्क होता है इस तरह इलेक्ट्रॉनिक की चीजों पर आर. मार्क होता है यदि महिला कुकर या इलेक्ट्रॉनिक की कोई भी चीज खरीद रही है तो उसमें आर. मार्क है या नहीं यह देखना बहुत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इन सभी मार्को की जांच आप बीआईएस केयर एप पर कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *