काष्णीय नया उजाला ऑफिस का मड़िहान विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन

MIRZAPUR NEWS: शुक्रवार को पटेल चौराहा भरुहना के पास काष्णीय नया उजाला मार्केटिंग के तहत भव्य शुभारंभ काष्णीय नया उजाला ऑफिस का उद्घाटन पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह संस्था शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। विधायक ने उम्मीद जताई कि यह संस्था शिक्षा के क्षेत्र में और भी बेहतर कार्य करेगी और समाज को नई दिशा देगी। संस्था की डायरेक्टर प्रतिमा सिंह ने विधायक को बुके देकर उनका स्वागत किया और संस्था के उद्देश्यों और गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सत्यनरायन साहू, नंदलाल, राजदीप सिंह, पत्रकार संत कुमार, मोहित कुमार चंद्रा, राजकुमार, अमित कुमार मौर्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे और संस्था के इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *