आधा दर्जन से अधिक आरोपियों ने महिला पर किया जानलेवा हमला, दी तहरीर

PRATAPGARH NEWS: जमीनी विवाद को लेकर महिला की पिटाई को लेकर पुलिस को तहरीर दी गई है। सांगीपुर थाना के लखनपुर सूर निवासी सरदार सरोज की पत्नी भोली सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि इक्कीस अक्टूबर को शाम पांच बजे जमीनी विवाद को लेकर गांव के आधा दर्जन से अधिक आरोपियो ने उस पर हमला बोल दिया। तहरीर में कहा गया है कि आरोपियों द्वारा कोर्ट मंे विचाराधीन विवादित जमीन पर जबरिया टिन शेड रखा जा रहा था। विरोध करने पर आरोपियो द्वारा पीड़िता पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करते हुए उसे गंभीर चोटे पहुंचायी गयी। शोर मचाने पर आरोपी गालीगलौज करते जानलेवा धमकी देते चले गये। थानाध्यक्ष सांगीपुर मनीष त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर आरोपियो के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *