वालिका की मौत के मामले मे पंद्रह घंटे बाद हो सका शव का अन्तिम संस्कार   

PRATAPGARH NEWS: बाघराय के बेधन गोपाल पुर गांव मे दीपावली के दिन रामचंद सरोज के घर पर चढकर कुवारे आदि  लोगो ने मारपीट व फायरिंग की थी जिसमे इलाज के दौरान बुधवार की शाम पूजा 12वर्ष पुत्री रामचंद निवासी बेधनगौपालपुर की मौत हो गयी शव का पीएम होने के बाद जब गुरूवार की शाम शव घर आया तो  चीख पुकार मच गयी। परिजनो ने शव का अन्तिम संस्कार करने से मना कर दिया। पंद्रह घंटे बाद थानाध्यक्ष श्रवणकुमार व अम्बेडकर समाज सुधार समिति के अध्यक्ष प्रमोदकुमार के आश्वासन पर परिजन शव के अन्तिम संस्कार के लिए श्रृगवेरपुर रवाना हो गये। इधर परिजनो ने मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र थानाध्यक्ष को दिया जिसमे पचास लाख सहायता व सुरक्षा व शस्त्र लाइसेंस की मांग प्रमुख रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *