Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

पीड़ित परिजनों ने दिया समाज को बड़ा संदेश, सपा जिलाध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
FATEHPUR NEWS: ग्राम जोनिहा निवासी दिवंगत डॉ. लक्ष्मी सिंह यादव पत्नी नयन सिंह यादव के पंचतत्व में विलीन होने के उपरांत उनके परिजनों ने मृत्यु भोज जैसी सामाजिक कुरीति का बहिष्कार कर समाज में एक नई मिसाल पेश की। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक रूप से प्रार्थना की गई। कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक विद्यालय जोनिहा में बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी, पेन और टिफिन बॉक्स वितरित किए गए। परिजनों ने कहा कि दिवंगत दीदी की स्मृति में यह प्रयास समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करने और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह यादव एडवोकेट ने दिवंगत डॉ. लक्ष्मी सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की प्रार्थना की और कहा कि मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों का बहिष्कार समाज में सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम है। परिवार द्वारा किया गया मृत्यु भोज का बहिष्कार समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है। इस मौके पर गोपाल यादव (शहबाजपुर), राजू कुर्मी, सत्य प्रकाश यादव एडवोकेट (उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी), अरुण यादव (सभासद राधानगर, फतेहपुर) सहित सैकड़ों समाजसेवी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। वहीं दिवंगत के परिवार में पति नयन सिंह यादव, पुत्र नगेंद्र सिंह यादव (अंशु), अनूप सिंह यादव (अन्नू), पुत्रवधू रुचि यादव व प्राप्ति सिंह यादव (पुत्री) शामिल हैं।