सतत आकलन से ही बच्चों का बढ़ेगा शैक्षिक स्तर

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा के शहजादपुर न्याय पंचायत की मासिक संकुल बैठक शुक्रवार को विद्यालय समय पश्चात प्राथमिक विद्यालय ननमई में  आहूत की गई। बैठक में उपस्थित डायट से आए डायट मेंटर देवेंद्र कुमार मिश्र ने बैठक में उपस्थित शिक्षकों से शिक्षण गतिविधियों पर विचार विमर्श कर  फीडबैक लिया उसके बाद कहा कि कक्षा में संदर्शिका के आधार पर शिक्षण गतिविधियों का प्रयोग करें, बच्चों का प्रतिदिन निपुण प्लस ऐप के माध्यम से आकलन करना सुनिश्चित करें। जिससे बच्चों का शैक्षिक स्तर सतत अग्रसर रहे। एआरपी शबीना बेगम ने कहा कि सभी स्कूलों में पुस्तकालय के लिए पुस्तके आ गई है जिन्हें बच्चों को पढ़ने के लिए देकर उन्हें प्रोत्साहित करें। अर्धवार्षिक परीक्षाएं प्रस्तावित है जिसके लिए बच्चों को परीक्षा की तैयारी कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही कक्षाओं में प्रिंट रिच सामग्री, शिक्षक डायरी, टीएलएम आदि का प्रयोग कर शिक्षण कार्य सम्पादित करें। पूर्वएआरपी राम कृष्ण ने बच्चों को पढ़ाने की कई शिक्षण गतिविधियों का उल्लेख करते हुए उन्हें अपने अपने स्कूलों में अपनाने के लिए प्रेरित किया जिससे बच्चों की गुणवत्ता में बेहतर सुधार हो सके। नोडल शिक्षक संकुल अखिलेश शुक्ला ने सभी शिक्षकों को समय से विभागीय कार्यों को पूर्ण करने के लिए कहा। बैठक में मुख्य रूप से शिक्षक मनोज द्विवेदी, अरुण कुमार मिश्र, रामधन, शिवबरन, प्रदीप सिंह, धीरेन्द्र सिंह, संगीता देवी, रिया सेठी, माया सिंह, नीलम मौर्य, प्रतिभा सिंह सहित संकुल के समस्त शिक्षक व शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *