Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: पीएम आर केवी वाई योजनान्तर्गत एन पी एस एच एफ,मृदा कार्यक्रम अंतर्गत तहसील स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मंझनपुर एवं सिराथू तहसील मे किया गया।उक्त अवसर कृषि विज्ञान केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डा.मनोज कुमार सिंह ने उपस्थित प्रतिभागियो को जानकारी देते हुए कहा कि मृदा जांच मिट्टी के पोषक तत्वों, पीएच,और अन्य भौतिक और रासायनिक गुणों का वैज्ञानिक विश्लेषण है,जो किसानों और बागवानों को बेहतर फसल योजना और उर्वरक प्रबंधन में मदद करता है।मिट्टी का नमूना लेकर प्रयोगशाला में जांच करने से मिट्टी की उर्वरता और मात्रा की आवश्यकता का पता चलता है।मृदा परीक्षण मिट्टी की स्वास्थ्य और उत्पादकता को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है।4-5 स्थानों से ‘V’ आकार के 6 इंच गहरे गहरे गढ्ढे बनायें,एक खेत के सभी स्थानों से निकली मिट्टी को एक साथ मिलाकर ½ किलोग्राम का नमूना तैयार करे,नमूने की मिट्टी से कंकड़, घास इत्यादि अलग करें।सूखे हुए नमूने को कपड़े की थैली में भरकर कृषक का नाम, पता, खसरा संख्या, मोबाइल नम्बर, आधार संख्या, उगाई जाने वाली फसलों आदि का ब्यौरा लिखकर नमूना प्रयोगशाला को प्रेषित करें।उक्त अवसर मृदा परीक्षण प्रयोगशाला प्रभारी विकास कुमार ने मृदा नमूना विश्लेषण की प्रक्रिया एवं नमूना लेने के लिए एप मे भरने की विधि एवं एप की तकनीकी जानकारी प्रदान की।उक्त अवसर पर मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के मलिन्द्र,अवनीश,तुषार,एडीओ कृषि भगौती प्रसाद , मनमोहन मिश्रा आदि ने प्रतिभागियो को मृदा उर्वरता प्रबंधन एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड के बारे मे जागरूक किया।उक्त अवसर कृषि विभाग के टीएसी,बीटीएम और एटीएम, कृषि सखी आदि उपस्थित रहे।