पुरानी रंजिश के चलते पीड़ित के साथ मारपीट, तीन के विरुद्ध केस

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में पुरानी रंजिश के चलते विपक्षियों ने पीड़ित के साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया और धमकी देने लगे , पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है ।
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के जड़ियन मोहल्ले निवासी असगर अली पुत्र जमील ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि कूड़ा डालने को लेकर पुरानी रंजिश के चलते उसके विपक्षी गाली गलौच करने लगे जिसका विरोध करने पर एक विपक्षी ने उसके सिर पर वार कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा । पीड़ित का आरोप है कि उसके विपक्षी पहले भी कई बार मारपीट कर चुके है । पीड़ित की शिकायत पर कड़ा धाम पुलिस ने लाइक , फैसल व फारुक के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *