दुकान के सामने खड़ी बाइक नदारत, मुकदमा दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के सिराथू कस्बे में एक हफ्ते पहले दुकान के सामने खड़ी बाइक चोरों ने पार कर दिया , बाइक स्वामी के खोजबीन के बाद भी बाइक नहीं मिली तो पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली के सिराथू कस्बे के वार्ड नं सात रामलाल का पूरा निवासी अनिल कुमार पुत्र स्व रमेश प्रसाद गुप्ता ने शनिवार को सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि सिराथू पुल के पास उसकी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है । अनिल कुमार ने बताया कि वह अपनी हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक पुल के नीचे खड़ी कर दुकान चला गया । लगभग छः बजे शाम उसकी बाइक चोरों ने पार कर दिया । पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *