मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, निर्माण परियोजनाओं एवं विकास कार्यों की मण्डलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

रबी फसलों की बोआई के दृष्टिगत सभी सम्बंधित अधिकारियों को निरंतर भ्रमणशील रहकर उर्वकर की उपलब्धता एवं वितरण सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश
PRAYAGRAJ NEWS: मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को गांधी सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, निर्माण परियोजनाओं एवं विकास कार्यों की मण्डलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक से उप निदेशक मण्डी के अनुपस्थित रहने पर उनसे स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। मण्डलायुक्त ने विगत मण्डलीय समीक्षा बैठक में सभी मण्डलीय अधिकारियों को मण्डल के जनपदों में नियमित अंतराल पर भ्रमण करते हुए योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बंधित जिलाधिकारियों से मिलकर परियोजनाओं की प्रगति से उन्हें अनिवार्य रूप से अवगत कराये जाने का निर्देश दिए थे। तत्क्रम में 18 मण्डलीय अधिकारियों के द्वारा उपरोक्त आदेश के अनुपालन में निरीक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम प्राप्त कराया गया एवं कुछ मण्डलीय अधिकारियों की रिपोर्ट अप्राप्त होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए ऐसे अधिकारियों को अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने एवं आज ही भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि सभी मण्डलीय अधिकारी भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित करते हुए मण्डल के सभी जनपदों में जाकर परियोजनाओं की विधिवत समीक्षा करेंगे और प्रगति से सम्बंधित जनपद के जिलाधिकारी को अवगत कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सभी मण्डलीय अधिकारियों को सम्बंधित पोर्टल पर अपनी निगरानी में प्रत्येक माह की 28 व 29 तारीख तक ही फीडिंग के कार्य को पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है अन्यथा सम्बंधित अधिकारी की ही जिम्मेदारी तय की जायेगी। मण्डलायुक्त ने सभी सम्बंधित विभागांे के अधिकारियों को निर्माण परियोजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति लाये जाने एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित सयमसीमा में पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यवधान या विशेष कारण से कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण होना सम्भव नहीं है, तो कार्य के पूर्ण होने की नई तिथि निर्धारित कराते हुए कार्य को उसी समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करा लिया जाये तथा कार्य पूर्ण होने की नई तिथि को सीएम डैशबोर्ड पर अपडेट भी करा दिया जाये। मण्डलायुक्त ने सीएम डैशबोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर प्राप्त मण्डल के जनपदों की विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की रैकिंग में सुधार लाये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा करते हुए जनपद प्रयागराज में सोलर रूफ टाफ इंस्टालेशन मासिक लक्ष्य 13095 के सापेक्ष मात्र 7,602 इंस्टालेशन एवं जनपद प्रतापगढ़ में 2619 इंस्टालेशन लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 1120 इंस्टालेशन और सीएम डैशबोर्ड में क्रमशः सी व डी रैंक होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इंस्टालेशन कार्य की प्रगति में सुधार लाये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने मण्डल के सभी जनपदों के सम्बंधित अधिकारियों को वेण्डर व विद्युत विभाग के अधिकारियों से समन्वय एवं समीक्षा करते हुए समस्याओं का समााधान करने एवं लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है. समीक्षा बैठक में मण्डलायुक्त ने 1 करोड़ रूपये की लागत से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि जो भी निर्माणाधीन कार्य है उनको गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण करायें। शादी अनुदान योजना, मत्स्य विभाग एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की समीक्षा में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी फतेहपुर रविन्द्र सिंह, जिलाधिकारी प्रतापगढ़ शिव सहाय अवस्थी, मुख्य विकास अधिकारी अधिकारी प्रतापगढ़ डॉ0 दिव्या मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी फतेहपुर पवन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी कौशाम्बी सहित सभी सम्बंधित विभागों के मण्डलीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *