किदवई नगर पार्क में शराबियों का आतंक, आक्रोश

PRAYAGRAJ NEWS: जार्जटाउन थाना क्षेत्र के किदवई किदवई नगर पार्क (बुद्धूमियां कालोनी) में शराबियों का आतंक फैल गया है जिससे कि आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। इससे लोग आक्रोशित हैं और अगले हफ्ते पुलिस कमिश्नर का घेराव कर ज्ञापन सौंपेंगे। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त ना होने से शराबियों के हौसले बुलंद है। बाघम्बरी गददी के ठीक सामने और लेबर चैराहा से 200 मीटर की दूरी पर किदवई किदवई नगर पार्क (बुद्धूमियां कालोनी) है जहां शाम होते ही शराबियों का जमावडा लगने लगता है। देर रात तक शराबी पार्क में जमे रहते है। इतना ही नही आये दिन शराबियों में मारपीट भी होती है जिससे मोहल्ले के लोग परेशान है। पार्क में शराबियों के जमावडे से मोहल्ले के बच्चे भी पार्क में खेलने नही जाते है इससे मोहल्ले के लोगों में आकोश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *