Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: अल्पसंख्यक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अरशद अली को बिहार विधानसभा चुनाव में बतौर सह-पर्यवेक्षक बिहार शरीफ विधानसभा क्षेत्र (172) की जिम्मेदारी दी गई है।
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए अरशद अली ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग, राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के आदेश का पूर्णतः अनुपालन होगा। इस बार बिहार में जन नायक राहुल गाँधी की मेहनत बिहार में बदलाव लायेगी और इंडिया गठबंधन सरकार बनायेगी। इस मौके पर बधाई देने वालो मे वरिष्ठ पार्षद तस्लीम उद्दीन, पार्षद जिया उब्बेद,मो हसीन, महफूज अहमद, जाहिद नेता, नफीस कुरेशी, तबरेज अहमद, मो इस्तीयाक, कामेश्वर शोनकर, गुलाम वारिस, विशाल सोनकर, बिलाल खान, परवेज खान आदि।