महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ढेबरुआ पुलिस ने लगाई चौपाल

ग्राम खुरहुरिया में दी गई सरकारी योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

SIDHARTHNAGAR NEWS: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को थाना ढेबरूआ क्षेत्र के ग्राम खुरहुरिया में मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने चौपाल लगाई। महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों व सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। चौपाल में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही मिशन शक्ति फेज 5.0, एंटी रोमियो अभियान व साइबर अपराध सुरक्षा के बारे में भी बताया गया। टीम ने महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और घरों पर मिशन शक्ति के स्टीकर भी लगाए। कार्यक्रम थानाध्यक्ष ढेबरूआ नरायन लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान उप निरीक्षक कुंज बिहारी तिवारी, हेड कांस्टेबल अमरेश पांडेय व महिला कांस्टेबल मीरा रानी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *