जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन ने स्कूल बास्केटबॉल लीग सीजन-2 का किया आगाज

JHANSI NEWS: मॉडर्न पब्लिक स्कूल झाँसी के विश्व स्तरीय बास्केटबॉल कोर्ट में शुरू हुआ जिसमे झाँसी जिले के 27 स्कूलों ने प्रतिभाग किया | यह आयोजन 27 तारीख तक चलेगा जिसमे 27 स्कूलों के खिलाड़ी अपने-अपने हुनरों का प्रदर्शन कर जीत का प्रयास करेंगें | आयोजन का शुभारम्भ मॉडर्न ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के फाउंडर चेयरपर्सन कैप्टन अरविन्द विश्वनाथन एवं श्रीमति शांति विश्वनाथन के द्वारा फीता काटकर किया गया। वहीं चेयरमैन डॉ रोहिन विश्वनाथन एवं श्रीमति अंशिता विश्वनाथन ने बास्केटबॉल उछालकर  टूर्नामेंट की शुरुआत की| यह पूरा टूर्नामेंट प्रबंध निदेशक श्री अपूर्व शुक्ला एवं मॉडर्न पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमति रत्ना विश्वनाथन की देख रेख में संपन्न हो रहा है जिसके को-स्पोंसेर एच. एस. पटेल (ब्रोस पेस्ट कण्ट्रोल) , नारायण चाट भंडार , एस आर ग्रुप, राकेश सारीस , इनफिनिटी हब आदि रहे। जिसमे बालिका वर्ग में मॉडर्न पब्लिक स्कूल, जय अकादमी एवं निर्मला कान्वेंट विजयी रहे वही बालक वर्ग में ऍम एल ऍम स्कूल विजयी रहा। टूर्नामेंट में बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज खत्री एवं  सचिव परवेज मुख़्तार और एस बी एल ओर्गानिज़िंग समिति के अरब प्रताप सिंह , सत्यम पटेल , विनम्र जैन , सौरभ , पियूष , समीर , अफताब , दिग्वियज , मिलन, सात्विक , साहिल आदि ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *