नगर आयुक्त ने लक्ष्मी कुण्ड का किया निरीक्षण

JHANSI NEWS: नगर आयुक्त  द्वारा छठ पूजा पर्व को दृष्टिगत लक्ष्मी कुण्ड का निरीक्षण किया गया जिसमें कुण्ड की सफाई का कार्य करते हुए कर्मचारी पाये गये। नगर आयुक्त द्वारा उपस्थित अधिशासी अभियन्ता को कुण्ड मे पम्प लगाकर पानी के कुछ स्तर को खाली करते हुए सफाई कार्य कराये जाने के निर्देश दिये गये तथा पम्प लगाकर सफाई कार्य की फोटोग्राफ उपलब्ध कराये जाने हेतु कहा गया। स्थल पर अधिशासी अभियन्ता एवं मुख्य सफाई निरीक्षक को सफाई कार्य तेजी से कराये जाने हेतु समय से कार्य पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये। इसके पश्चात् नगर आयुक्त द्वारा पहुज नदी स्थित अनसुईया घाट का निरीक्षण किया गया जिसमें चल रहे कार्य के कारण फर्श उखड़ा हुआ था जिस पर अधिशासी अभियन्ता को फर्श की लेवलिंग करते हुए ठीक कराये जाने तथा दीवार के पास लाइन डालने हेतु खुदे स्थल पर बेरीकेटिंग लगाते हुए ग्रीन नेट लगाये जाने के निर्देश दिये गये। उक्त घाट पर सफाई कार्य को तेजी से कराये जाने तथा सीढ़ियों से थोड़ा आगे जहां गहराई कम हो वहां तक ग्रीन नेट लगाते हुए बेरीकेटिंग लगाने जाने के निर्देश भी दिये गये इसके साथ-साथ वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी को उक्त फर्श लेविल में होने के उपरान्त घाट की सफाई कराये जाने के भी निर्देश दिये गये। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट  एवं सी0ओ0 सिटी द्वारा भी नगर आयुक्त के साथ अनसुईया घाट का निरीक्षण किया गया जिस पर आवश्यकतानुसार बेरीकेटिंग लगाये जाने के नगर आयुक्त द्वारा निर्देश दिये।
उक्त निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट , सी0ओ0सिटी,  नीना सिंह, अधिशासी अभियंता, डा0विनीत कुमार, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी, राजकुमार भद्रसेन, सहायक अभियंता, रघुराज सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक,  देवीलाल शर्मा, अवर अभियंता, अनूप साहू, सफाई निरीक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *