Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: रक्सा थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते कुछ लोगों ने दो भाइयों पर लाठी डंडा ओर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें दोनों युवको को गंभीर चोट आने पर उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बीच बचाव करने आए उसके परिवार के सदस्य भतीजे ओर एक महिला भी मारपीट में चोट लगने पर घायल हो गए। सभी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक सौरभ यादव ने रक्सा थाने में शिकायत करते हुए बताया कि वह अपने भाई शैतान सिंह के साथ मजदूरी कर मंगलवार को घर जा रहा था। तभी रास्ते में विपक्षियों ने उन्हें रोक लिया और जमीन का हिस्सा मांगने को लेकर गाली गलौज करने लगे। सौरभ का आरोप है कि जब उन्हें गाली गलौज करने से मना किया तो सभी ने मिलकर उस पर व उसके भाई पर लाठी डंडा ओर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी उसके भाई के सर में लगने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं बीच बचाव करने पर शैतान सिंह की भाभी श्रीमती मुनीषा ओर भतीजे आदर्श ओर सौरभ भी घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।