कायस्थ समाज ने कलम दवात का किया पूजन

JHANSI NEWS: कलम दवात के आराध्य देव मनुष्यों एवं सभी जीवों के पाप-पुण्य, जीवन-मृत्यु का लेखा-जोखा रखने वाले, शौर्य एवं ज्ञान के प्रतीक भगवान श्री चित्रगुप्त जी एवं कलम दवात पूजन दिवस के अवसर पर आवास विकास कॉलोनी पंचदेव महादेव मन्दिर में स्थापित भगवान श्री चित्रगुप्त जी मंदिर एवं शिव परिवार कॉलोनी पंचवटी, अंजनी माता मन्दिर परिसर में स्थापित भगवान श्री चित्रगुप्त जी मन्दिर पर कथा, पूजन, हवन एवं कलम दवात पूजन कार्यक्रम आयोजित कर भोग प्रसाद वितरित किया गया।
उक्त कार्यक्रमों में आचार्य हरि कान्त निगम द्वारा कथा वाचन किया गया एवं आचार्य डॉ  प्रभाकर शास्त्री द्वारा भजन, पूजन एवं हवन कराया गया। उक्त कार्यक्रमो में लखन लाल सक्सेना, लाला सुनील श्रीवास्तव, आनन्द कुमार सक्सेना, प्रशांत कुमार सक्सेना, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, एडवोकेट अजय कुमार सक्सेना,अनिल श्रीवास्तव, संदीप खरे, अनूप खरे,  अंजनी सक्सेना, सजात श्रीवास्तव, डॉ संघर्ष कुमार श्रीवास्तव, सर्वेश कुमार सक्सेना, महेश खरे, अतुल कुमार सिन्हा, डॉ अंजनी श्रीवास्तव, महेश चंद्र खरे आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रदीप श्रीवास्तव एवं लखन लाल सक्सेना ने किया आनन्द कुमार सक्सेना ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *