Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: पंचकुइयां निवासी शबनम अब्बासी पुत्री मुबीन अब्बासी के विवाह का आयोजन आगामी 1 नवंबर को संपन्न होगा। इस अवसर पर संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में डॉ. संदीप सरावगी ने नवदंपती के सुखद दांपत्य जीवन की मंगलकामनायें दीं। शबनम के विवाह में सहयोग हेतु संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर ट्रॉली बैग, किचन सैट एवं अन्य उपहार प्रदान किए गये। इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि जीवन का सबसे पवित्र और सुंदर रिश्ता विवाह है, जो केवल दो व्यक्तियों को ही नहीं बल्कि दो परिवारों को भी जोड़ता है। शबनम अब्बासी और उनके होने वाले जीवनसाथी को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर उनके जीवन में प्रेम, विश्वास और समृद्धि बनाए रखे। हमारे समाज में आपसी सहयोग, सम्मान और पारिवारिक एकता का भाव ही सबसे बड़ी पूँजी है। संघर्ष सेवा समिति सदैव ऐसे शुभ अवसरों पर समाज के साथ खड़ी रहती है और हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनना अपना कर्तव्य मानती है। इस अवसर पर फैमिदा, सोफिया, मुन्नू, रेशमा, भावना, सुशांत गेड़ा, संदीप नामदेव, वसंत गुप्ता, अंसार हुसैन, अनुज प्रताप सिंह, सिद्धांत गुप्ता, सोमकांत निगम तथा मनोज रेजा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नवदंपती के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।