फारवर्ड ब्लॉक के कार्यकर्ताओं का तहसील पर धरना-प्रदर्शन

किसानों, कालीन बुनकरों, मजदूरों व खेत मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
BHADOHI NEWS: जिले में आल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तहसील पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने किसानों, कालीन बुनकरों, मजदूरों और खेत मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक 5 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को सौंपा। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव ने मांग की कि भूमिहीन और दलितों को ग्राम समाज की उसर, बंजर, परती और नवीन परती भूमि कृषि कार्य और आवास के लिए आवंटित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन दलितों और गरीबों ने ऐसी जमीनों पर पहले से कब्जा कर रखा है, उन्हें विस्थापित न किया जाए, बल्कि उनकी जमीन को आबादी में दर्ज किया जाए। श्री श्रीवास्तव ने 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी किसानों, कालीन बुनकरों, मजदूरों और खेत मजदूरों के लिए प्रतिमाह 10-10 हजार रुपये पेंशन सुनिश्चित करने की मांग की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने उन सभी बेरोजगारों को प्रतिमाह 10 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने की व्यवस्था करने की बात कही, जिन्हें सरकार रोजगार उपलब्ध नहीं करा पा रही है। पार्टी के जिला महासचिव रामजीत यादव ने कहा कि दलितों और गरीबों पर हो रहे अत्याचारों को रोकने की भी मांग की। उन्होंने विशेष रूप से जाति और धर्म के आधार पर होने वाले अत्याचारों को बंद करने पर जोर दिया। इस मौके पर केशव प्रसाद, भरतराम यादव, सोहनलाल, अदालत बनवासी, सूबेदार गौतम, पान कुमारी, बच्चे लाल, रामगेना देवी, प्रमिला देवी और जयदेवी सहित कई कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *