Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

वीर भोग्य वसुंधरा का नारा
JAUNPUR NEWS: जिले में सवर्ण आर्मी (सवर्ण सेवा न्यास) द्वारा सामान्य वर्ग की समस्याओं को लेकर राष्ट्रपति महोदया को संबोधित एक ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि देश की आजादी के बाद से अब तक आरक्षण व्यवस्था जाति के आधार पर चल रही है, जबकि सामान्य वर्ग में भी गरीबी और बदहाली व्याप्त है। आरक्षण की व्यवस्था के कारण सामान्य वर्ग के अनेक प्रतिभाशाली युवाओं को सरकारी सेवाओं और अवसरों से वंचित होना पड़ता है। संगठन ने मांग की है कि जातिगत आरक्षण समाप्त किया जाए, एस.सी./एस.टी. एक्ट में संशोधन या समाप्ति की जाए, और सामान्य वर्ग आयोग (सवर्ण आयोग) का गठन किया जाए ताकि इस वर्ग की आवाज को भी उचित मंच मिल सके। सवर्ण आर्मी ने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि एस.सी.ध्एस.टी. एक्ट का दुरुपयोग आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है, जिसके चलते निर्दोष लोग भी वर्षों तक उत्पीड़न झेलते हैं। संगठन ने राष्ट्रपति से अनुरोध किया है कि इन मुद्दों पर शीघ्र संज्ञान लेकर देशहित में समुचित कार्यवाही की जाए। अंत में जिला अध्यक्ष जितेन्द्र पांडे “जज्जे” ने कहा कि “हमारी यह मांग राष्ट्र की भलाई और सामाजिक समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।”