Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JAUNPUR NEWS: युवा कलाकारों को प्रोत्साहित करने व विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वालों को सम्मानित करने के लिए तीन दिवसी पूर्वांचल युवा महोत्सव का बृहस्पतिवार को हुआ शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रामसूरत मौर्या डॉक्टर आर्यन त्रिपाठी ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया कार्यक्रम का शुभारंभ पीहू खरे के द्वारा गणेश वंदना की मनमोहक नृत्य ने सबका मन मोह लिया वही पीहू खरे के शानदार नृत्य के लिए प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश सिंह ने पूर्वांचल युवा महोत्सव के आयोजक अध्यक्ष दिनेश तिवारी के द्वारा कराए गए इस कार्यक्रम की जमकर सराहन की और कहा इस तरह के आयोजन से युवा कलाकारों की प्रतिभा में निखार आता है और उन्हें अपनी कला को बढ़ाने का सुनहरा मौका भी मिलता है आर्यन त्रिपाठी ने कहा कि पूर्वांचल युवा महोत्सव में जो युवा कलाकारों को मंच दिया है उसकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि रामसूरत मौर्या ने कहा कि पूर्वांचल युवा महोत्सव से पूर्वांचल के युवाओं को अपनी कला के प्रदर्शन का बेहतर प्लेटफार्म मिल रहा है