Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

मुख्य वन संरक्षक ने माधौगढ़ वन रेंज का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
JALAUN NEWS: बुंदेलखंड जोन के मुख्य वन संरक्षक एचवी गिरीश ने शुक्रवार को माधौगढ़ रेंज स्थित बंगरा नर्सरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले के वन अधिकारियों के साथ प्रथम और द्वितीय नर्सरी का विस्तार से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को पौधों की बेहतर उगान के निर्देश दिए। मुख्य वन संरक्षक ने कहा कि नर्सरी में पौधों की उगान में मिट्टी और बीज की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके अलावा उन्होंने वृक्षारोपण के कार्यों का भी निरीक्षण किया और सुनिश्चित किया कि पिछले वर्ष 2024 में किए गए वृक्षारोपण कार्य संतोषजनक हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधों की उगान की प्रक्रिया गुणवत्ता पूर्ण और वैज्ञानिक तरीके से की जाए, जिससे आगामी वृक्षारोपण कार्य अधिक प्रभावी और सफल हो। इस मौके पर जिले के उप वन संरक्षक प्रदीप कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी रवि मोहन, क्षेत्रीय वनाधिकारी रंजीत सिंह और वन दरोगा अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।