Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JALAUN NEWS: बगैर किसी कारण के चलते भाजपा के पूर्व बूथ अध्यक्ष के साथ गाली गलौज तथा मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।मुहल्ला नया खंडेराव निवासी अमित कुमार पुत्र शिव कुमार मिश्रा पूर्व भाजपा बूथ अध्यक्ष ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि वह बुधवार को 9:30 बजे कृष्ण पाल सिंह सेंगर और पप्पू के दरवाजे पर बैठा था, तभी वहां प्रद्युम्न द्विवेदी पुत्र पवन अपने 10-12 अज्ञात साथियों के साथ वहां आए और गाली गलौज करते हुए बोले कि तुम यहां कैसे बैठे हो, मैं जब तक कोई जवाब देता तो उक्त लोगों ने मेरे साथ गाली-गलौज करते हुए डंडो तथा बेल्टों से मारपीट शुरू कर दी,जिससे उसके शरीर में गंभीर चोटें आई,पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।