पुलिस अधीक्षक ने ली परेड की सलामी, शाखाओं का किया निरीक्षण

JALAUN NEWS: पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन उरई में आयोजित परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल कीआगामी ड्यूटी एवं कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड के उपरांत एसपी ने पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने शाखाओं में रख-रखाव, दस्तावेजों के संधारण, वाहन तथा उपकरणों की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद पुलिसकर्मियों का अर्दली रूम कर उनकी समस्याओं को सुना और निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारीगण समेत पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। एसपी ने कहा कि पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए सतर्कता व अनुशासन बेहद जरूरी है। उन्होंने जवानों को अपने व्यवहार व कार्यशैली में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *