Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

लखनऊ। जिले में एक नई मिसाल कायम हुई है। अब लखनऊ सिटी रेलवे स्टेशन को उत्तर भारत का पहला “ऑल-वुमन रेलवे स्टेशन” घोषित किया गया है।यह सिर्फ एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम है। यहां अब स्टेशन सुपरिटेंडेंट से लेकर टिकट चेकर, आरपीएफ स्टाफ, सिग्नलिंग, पूछताछ केंद्र, कैटरिंग और वेटिंग रूम तक हर जिम्मेदारी सिर्फ महिलाएं निभा रही हैं। कुल 34 महिलाएं इस स्टेशन की रीढ़ हैं, जो हर दिन यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सेवा सुनिश्चित कर रही हैं।इस स्टेशन की सुपरिटेंडेंट वर्षा श्रीवास्तव ने न केवल संचालन की बागडोर संभाली है, बल्कि अपनी टीम के साथ मिलकर स्टेशन को अनुशासन, स्वच्छता और संवेदनशीलता का केंद्र बना दिया है। रेलवे प्रशासन ने बताया कि 27 सितंबर से ट्रायल रन शुरू किया गया था और 17 अक्टूबर 2025 (धनतेरस से एक दिन पहले) इसे आधिकारिक रूप से ऑल-वुमन स्टेशन घोषित किया गया। दीपावली के शुभ अवसर पर इस पहल को इसलिए शुरू किया गया क्योंकि यह समय मातृशक्ति और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।