विकास और कृतेश ने गोपाल दास क्लब को जिताया

PRAYAGRAJ NEWS: विकास सिंह के शतक (118 रन नाबाद, 76 गेंद, 19 चौके, चार छक्के) और कृतेश यादव के बहुमुखी खेल (95 रन, 102 गेंद 11 चौके एवं दो विकेट) की बदौलत गोपाल दास क्लब ने कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब को 191 रन से हराकर शशि द्विवेदी अंडर-14 बालिका एवं बालक क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किए।
ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर शनिवार को खेले गए मैच में गोपाल दास क्लब ने 40 ओवर में पांच विकेट पर 259 रन (विकास सिंह 118 नाबाद, कृतेश यादव 95, शुभ निषाद 14, शिवांश कुमार 2/50, प्रियांशु कुमार, अक्षत सिंह, व शौर्य प्रताप सिंह एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब की टीम 20.1 ओवर में 68 रन (श्रेयांश राय 16, अर्णव शर्मा 17, अमन खान 3/40 कृतेश यादव 2/00, अक्षत सिंह 2/06, अथर्व त्रिपाठी 2/09) पर सिमट गई। मैच में सुधीर सोनकर व मोहम्मद कमान उल्ला एवं सुधीर सोनकर अंपायर एवं आशीष भारतीय स्कोरर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *