Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

फोटो-राहुल राजपाल, यादवेंद्र सिंह यादव, अंशुमान पांडेय
PRAYAGRAJ NEWS: होटल रामा कॉन्टिनेंटल क्लब और चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर कर्नल एमआर शेरवानी सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किया। फाफामऊ मैदान पर शनिवार को खेले गए मैच में फाफामऊ क्लब ने 34.1 ओवर में 168 रन (अमित यादव 51, सौरभ प्रताप सिंह 28, विपिन पाल 25, रोहित राजपाल 3/16, राहुल राजपाल 3/32, आदर्श मिश्रा 2/24, सक्षम अवस्थी 2/40) बनाए। जवाब में होटल रामा कॉन्टिनेंटल क्लब ने 27.1 ओवर में दो विकेट पर 169 रन (राहुल राजपाल 108 नाबाद, 77 गेंद, 12 चौके, तीन छक्के, शिवम सिंह यादव 21, ध्रुव प्रताप सिंह 2/38) बना लिए। मैच में हितेश कुमार श्रीवास्तव व अजय कुमार अंपायर एवं मोहम्मद सैफ स्कोरर रहे।
केपी कॉलेज मैदान पर चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने 36.1 ओवर में 196 रन (यादवेंद्र सिंह यादव 70, सचिन मिश्रा 25, मनु राजा 27, सिद्धार्थ वर्मा 3/28, अखिलेश यादव 3/35, अनस अहमद 2/07, मोहम्मद अरमान 2/45) बनाए। जवाब में कालिदास क्लब की टीम 27 ओवर में 114 रन (मोहम्मद अरमान 37, अनस अहमद 17, अंशुमान पांडेय 4/22, कुलदीप मिश्रा 3/41) पर सिमट गई। मैच में राहुल सिंह व मोहम्मद आरिफ अंपायर एवं अंकित पांडेय स्कोरर रहे।