Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

फोटो संदीप यादव
PRAYAGRAJ NEWS: उत्तर मध्य रेलवे में कार्यरत क्रिकेटर संदीप यादव ने “स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग ट्रेनिंग स्पेशलिस्ट“ लेवल-6 कोर्स 80 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण कर लिया है। अमेरिकन काउंसिल ऑन एक्सरसाइज द्वारा दो माह तक चले ऑन लाइन कोर्स के बाद परीक्षा हुई जिसका परिणाम 15 अक्टूबर को घोषित किया गया। यह कोर्स स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रमों को समझने, संचालित करने और डिज़ाइन करने के लिए बुनियादी ज्ञान और कौशल प्राप्त के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। संदीप ललित नगर रेलवे कालोनी निवासी अशोक यादव के पुत्र हैं और रेलवे की टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं।