असद कासिम मेमोरियल अंडर-16 राज्य स्तरीय क्रिकेट आज से

PRAYAGRAJ NEWS: स्वर्गीय असद कासिम मेमोरियल अंडर-16 राज्य स्तरीय क्रिकेट रविवार से दौलत हुसैन इंटर कॉलेज मैदान पर शुरू होगी। आयोजन सचिव शमशाद अहमद (चंदू) ने बताया कि उद्घाटन मुकाबला 26 अक्टूबर को शिवपुर क्लब वाराणसी और डीएसए क्लब के बीच सुबह दस बजे से खेला जायेगा। उद्घाटन मैच में हिमांशु कुमार कुशवाहा (सीएमडी, एके इंफ्राड्रीम लिमिटेड) मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि मोहम्मद अशरफ (सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार, औद्योगिक न्यायाधिकरण, यूपी) होंगे। प्रतियोगिता अध्यक्ष शाहिद अस्करी ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध इस प्रतियोगिता में छह टीमें प्रयागराज की और दो टीमें प्रदेश के दूसरे जिले की होंगी। नौ नवम्बर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के कुछ मुकाबले एमआईसी मैदान पर भी खेले जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *