ओरीपुर नौगीर का मेला हुआ सम्पन्न, ग्रामीणों में खुशी की दौड़ी लहर।

PRATAPGARH NEWS: ओरीपुर नौगीर स्थित दानवीर बाबा धाम में भव्य मेले का आयोजन किया गया। यह मेला हर वर्ष की भांति इस बार भी धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक रहा। मेला समितियों के अनुसार इस वर्ष ग्रामवासियों में विशेष खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इसका प्रमुख कारण इस वर्ष ओरीपुर ग्रामवासियों के क्षेत्र से उनका बेटा भाई बृजेश तिवारी को लोकसभा प्रत्याशी २०२९ का उम्मीदवार घोषित किया गया। इस उपलब्धि से गाँव सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। गांव की इस खुशी को साझा करने के लिए मेला समिति ने मेला क्षेत्र में आने वाले समस्त श्रद्धालुओं को जलेबी वितरित कर खुशियां बांटते हुए कहा कि यह जलेबी केवल मिठाई नहीं अपितु गांव के गौरव और सामूहिक आनंद की प्रतीक है। मेला समिति ने श्रद्धालुओं के बैठने, दर्शन करने और जलेबी के लिए विशेष व्यवस्था की है। जिसमें लोगों ने दर्शन उपरांत बैठकर जल जलपान किए। बताते चले कि इस मेले में खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले को शील्ड और कप देकर प्रोत्साहित किया गया और वहीं ओरीपुर नौगीर के समरजीत काका के नाम से प्रसिद्ध व्यक्ति ने अपने कविता और गीत के माध्यम से लोगों को आकर्षित भी किया। इस मेले को सजाने और सवांरने में ग्रामवासियों की प्रमुख भूमिका रही। अंत में इस मेले में आए हुए श्रद्धालुओं ने प्रेमपूर्वक इस प्रसादी को ग्रहण कर मेले का आनंद लेते हुए अपने क्षेत्र गांव समाज के बेटे लोकसभा प्रत्याशी बृजेश तिवारी की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए अपने घर को वापस लौट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *