Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: प्रेम प्रसंग में युवती द्वारा आत्महत्या किये जाने की घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी प्रेमी व उसके अज्ञात साथी पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूरे टोडर गांव की बीस वर्षीया अंशिका सिंह पुत्री अरविंद सिंह ने बीते शुक्रवार को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतका का शव घर के कमरे में दोपहर करीब तीन बजे फांसी के फंदे से लटकता मिला था। घटना को लेकर मृतका के चचेरे भाई आदर्श सिंह पुत्र स्व0 जनार्दन सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि मृतका के शव के पास मिले सुसाइड नोट में सुमित विश्वकर्मा पुत्र रामसिंह विश्वकर्मा निवासी पूरे लोका थाना उदयपुर के कारण आत्महत्या का कदम उठाने की बात लिखी है। सुसाइड नोट में मृतका ने यह भी लिखा है कि आरोपी सुमित व उसके दोस्त ने उसे मरने पर मजबूर कर दिया। एसओ मनीष त्रिपाठी का कहना है कि छानबीन में प्रथम दृष्टया यह बात सामने आयी है कि आरोपी प्रेमी द्वारा शादी से इंकार करने पर युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया। तहरीर के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।