Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र विश्वकर्मा के कुंडा पहुंचने पर किया गया स्वागत
PRATAPGARH NEWS: लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र विश्वकर्मा शनिवार को कुंडा पहुंचे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने वरिष्ठ समाजसेवी श्याम लाल विश्वकर्मा के आवास पर पहुंचकर क्षेत्र के लोगों, समाजसेवियों और कार्यकर्ताओं से भेंट की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक, युवा, व्यापारी और किसान वर्ग अपनी एकता का परिचय दे और अपने हक व सम्मान की लड़ाई के लिए एक मंच पर आए। उन्होंने कहा कि लोकजन सोशलिस्ट पार्टी समाज के हर उस वर्ग की आवाज है, जिसे अब तक उपेक्षित किया गया है। पार्टी का उद्देश्य सामाजिक न्याय, आर्थिक समानता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि आगामी 9 नवंबर को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में आयोजित सामाजिक न्याय एवं अधिकार महासम्मेलन में भारी संख्या में पहुंचें और एकजुटता का संदेश दें। डॉ. विश्वकर्मा ने कहा कि यह महासम्मेलन केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई का प्रतीक है। उन्होंने कहा जब तक समाज का हर वर्ग एक साथ नहीं आएगा, तब तक हमारे अधिकारों की रक्षा संभव नहीं। हमें एकता और संगठन के बल पर परिवर्तन लाना होगा। इसके बाद उन्होंने रजनपुर, लाटतारा होते हुए विश्वकर्मा मंदिर मानिकपुर में पहुंचकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने समाज के कल्याण, संगठन की मजबूती और देश में समान अवसरों की स्थापना के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने डॉ. विश्वकर्मा को भरोसा दिलाया कि वे लखनऊ के महासम्मेलन में ऐतिहासिक भीड़ जुटाकर समाज की ताकत का प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान जगह-जगह फूल मालाओं से लादकर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर श्यामलाल लाल विश्वकर्मा, मंदिर अध्यक्ष राम लखन विश्वकर्मा, पंडित जगदेव प्रसाद, राजकुमार, मीडिया प्रभारी रग्घू विश्वकर्मा, प्रेम विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा प्रधान, अनुज, सौरभ, सुनील दत्त, प्रदीप विश्वकर्मा, सत्येंद्र विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।