Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: 19 जुलाई 2025 को डीजी कॉलोनी तरकापुर निवासी मदन मोहन ने थाना शहर कोतवाली साइबर क्राइम में ठगी के मामले में शिकायत दर्ज कराई । शिकायत पत्र में बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी देकर साइबर अरेस्ट किया गया और अलग-अलग बैंक खातों से लगभग 92 लाख रुपये ठग लिए गए। तहरीर के आधार पर साइबर क्राइम थाने में मु0अ0सं0-24/2025 धारा 318(4), 319(2), 351(4) बीएनएस और 66(डी) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम को अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। थाना साइबर क्राइम पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 24/2025 में आगे की जांच के लिए 24 अक्टूबर 2025 को प्रभारी निरीक्षक राम आधार यादव अपनी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और प्राप्त सूचना के आधार पर मुकदमे से जुड़े अभियुक्त आदित्य सिंह पुत्र राजीव सिंह निवासी आ.न.-1381, भगवा नाला रोड, हुकुलगंज पाण्डेयपुर जनपद वाराणसी स्थायी पता- कितपुरा, चकिया बाजार, जिला बक्सर, प्रान्त बिहार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।