नगवां ब्लॉक में स्वच्छता अभियान की खुली पोल, छठ पूजा के अवसर पर भी नहीं हुई घाट की सफ़ाई

छठ घाटों की सफाई न होने से ग्रामीणों में गहरा रोष है
SONBADHRA NEWS: सोनभद्र नगवां ब्लॉक में प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान की खुली पोल लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर छठ घाट पर लगा गंदगी का अंबार ग्रामीणों में जिम्मेदारों के प्रति रोष व्याप्त है। जानकारी के अनुसार नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत दूबेपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारी में लगी महिलाओं में छठ घाट पर साफ सफाई नहीं किए जाने से गहरी नाराजगी जताई है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सफाईकर्मी और संबंधित अधिकारी अपनी ड्यूटी के प्रति गंभीर नहीं हैं, ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 200 महिलाएं छठ व्रत करती है जिसके कारण छठ पूजा से पहले भी घाटों पर गंदगी और जंगल पसरा हुआ
ग्रामीणों की मांग है कि अगर सफाई नहीं होती है तो हम लोग जिलाधिकारी का घेराव करेंगे एक ओर जहां केंद्र व प्रदेश सरकार संपूर्ण स्वच्छता अभियान के लिए प्रतिवर्ष अरबो रुपए खर्च कर रही है वहीं गांव के तालाबों पर गंदगी का अंबार घास फूस का जंगल लगा हुआ है आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर भी ग्राम पंचायत दुबेपुर के तालाब की साफ सफाई नहीं होने से ग्रामीणों में भारी रोष है ग्रामीणों का आरोप है कि यहां पर किसी सफाई कर्मी की नियुक्ति नहीं की गई है हम लोगों ने ग्राम प्रधान सहित ब्लॉक के अधिकारियों को अवगत कराया फिर भी कोई साफ सफाई नहीं कराई गई है लोक आस्था के महापर्व छठ को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण मिलकर खुद
   छठ घाट की सफाई कर रहे हैं जिससे या साबित होता है कि स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाने में मस्त है ब्लॉक के अधिकारी।ग्रामीणों का कहना है कि अगर छत से पूर्व तालाब के घाट की जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा साफ सफाई का कार्य नहीं कराया जाता है तो हम लोग जिलाधिकारी सोनभद्र का घेराव करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *