युवती से छेड़खानी के आरोप में झोला छाप डाक्टर के विरुद्ध केस

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के एक गांव में क्लिनिक खोले झोला छाप डाक्टर पर गांव की एक युवती ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है । युवती की शिकायत पर पुलिस ने झोला छाप डाक्टर के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली के एक गांव की 18 वर्षीय एक युवती ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छः बजे वह अपनी गांव की बाजार से घर वापस लौट रही थी , तभी गांव में क्लिनिक चला रहे एक झोला छाप डाक्टर ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए अश्लील हरकत करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा । युवती की शिकायत पर सैनी पुलिस ने फतेहपुर जनपद के विजईपुर थाना के लोहदरा निवासी ब्रह्माकांत मौर्य पुत्र राज किशोर के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *